फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पराला मंडी में 250 रुपये किलो बिका डार्क बैरन गाला सेब

विज्ञापन
विज्ञापन
ठियोग(रामपुर बुशहर)। शिमला जिले के ठियोग उपमंडल के निचले क्षेत्रों में सेब सीजन शुरू हो गया है। शुक्रवार को पराला मंडी में एक बागवान का सेब 250 रुपये प्रति किलोग्राम बिका। बागवान को 10 किलोग्राम पेटी के 2,500 मिले। वहीं गाला किस्म के सेब को 100 रुपये प्रतिकिलो दाम मिले हैं। मंडी में सेब के अच्छे दाम मिलने से बागवान गदगद हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शुक्रवार को कोटी के बागवान (संजू ऑर्चर्ड कोटी) के नाम से सेब लेकर मंडी पहुंचे। डार्क बैरन गाला किस्म के सेब की बोली लगी तो दस किलो की पेटी 2,500 रुपये में बिकी। यह सेब पराला मंडी की दुकान नंबर 15 में बिका है। दुकान के संचालक ने बताया कि संजू ऑर्चर्ड नाम से सेब यहां पर ही बिका है।

उन्होंने बताया कि गुणवत्ता वाले सेब के दाम बागवानों को अच्छे मिलते हैं। उन्होंने बताया कि मंडी में आज उनका पहला दिन था और भारी मात्रा में सेब उनके पास आया है। इसके लिए वह बागवानों का धन्यवाद करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें