फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बारिश से फेडिज पुल के समीप एनएच-107 का 120 मीटर हिस्सा ढहा

विज्ञापन
विज्ञापन
नेरवा (रोहडू)। उपमंडल चौपाल को सिरमौर, उत्तराखंड और दिल्ली समेत देश के अन्य राज्यों से जोड़ने वाले एनएच 707 का फेडिज पुल के समीप 120 मीटर हिस्सा मिट गया है। वीरवार को पहाड़ी से बड़ी-बड़ी चट्टानें गिरने से सड़क का बडा हिस्सा पूरी तरह टूटकर धवस्त हो गया है। एनएच का बड़ा हिस्सा गिरने से एक करोड़ की लागत से लगा एटीएमएस (एडवांस्ड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम), करोड़ों रुपये की सुरक्षा दीवारें, क्रैश बैरियर और सड़क के किनारे लगाए गए लाइटों के खंभे भी ध्वस्त हो गए हैं।
विज्ञापन


सड़क के टूटने से इसका निर्माण कर रही शिवालिक कंस्ट्रक्शन कंपनी को 12 करोड़ रुपये से भी अधिक का नुकसान झेलना पड़ा है। सड़क के टूटने से किसानों और बागवानों को अपनी फसलें देहरादून, सहारनपुर और दिल्ली की मंडियों तक पंहुचाने मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। इन दिनों क्षेत्र में टमाटर सीजन जोरों पर है। किसानों को टमाटर के मंडियों में अच्छे मिल रहे लेकिन मार्ग अवरुद्ध होने से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उपमंडल चौपाल और कुपवी के निचले क्षेत्रों में हजारों टन टमाटर खेतों में मंडियों के लिए तैयार है।

इसके इसके अतिरिक्त हिमाचल प्रदेश के साथ लगते उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र त्यूणी, अटाल, अणु, सैंज, देवघर, बावर और बंगाण के किसान भी अपने कृषि उत्पाद इसी रास्ते से उत्तराखंड,यूपी और दिल्ली की मंडियों में पहुंचाते हैं। सड़क के टूटने से अब इन किसानों को अपने उत्पाद वाया चकराता और पुरोला पंहुचाने पड़ेंगे। इसमें उन्हें कई गुना अधिक मालभाड़ा अदा करना पड़ेगा। वहीं फसल मंडियों तक पहुंचाने में एक दिन का समय भी लगेगा। यहां पर चट्टानें गिरने से सड़क के टूटने का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा।
विज्ञापन


कंस्ट्रक्शन कंपनी के एमडी अर्जुन भाटिया ने बताया कि सुबह से ही सड़क पर गिरी चट्टानों को हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। चट्टानें इतनी बड़ी हैं कि तीन-तीन मशीनें उनको हिला तक नहीं पा रही है। सड़क को तैयार करने में काफी समय लग सकता है। उन्हों ने कहा कि पहाड़ी से चट्टानें गिरने का सिलसिला थमने और हटाने के बाद ही अगला काम शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें