फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज के होनहार किए सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने वार्षिक समारोह में बतौर मुख्यातिथि की शिरकत, प्रस्तुतियों से बांधा समां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। एक अनुशासित छात्र ही देश के विकास में अहम भूमिका निभाता है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने लाल बहादुर शास्त्री सरस्वती नगर कॉलेज सावड़ा में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह के दौरान यह बात कही। वार्षिक समारोह में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। प्रिंसिपल डॉ. प्रेम प्रकाश चौहान ने मुख्यातिथि और सभी वरिष्ठ नागरिकों का स्वागत किया। प्रिंसिपल ने कहा कि शिक्षा मंत्री की उपस्थिति से महाविद्यालय परिवार को नवीन चेतना और प्रेरणा मिलती है। इसके बाद उन्होंने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास व कौशल के लिए चलाई जा रही गतिविधियों से अवगत करवाया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में सबसे पहले शास्त्रीय संगीत के विद्यार्थियों ने मनमोहक प्रस्तुति से खूब तालियां बटोरीं। शिक्षा मंत्री ने संगीत विभाग के प्रोफेसर व एनसीसी ऑफिसर कैप्टन डॉ. रोहित मोक्टा और संगीत विभाग के प्रोफेसर डॉ. ओम शर्मा की सराहना की। शिक्षा मंत्री ने कहा कि कॉलेज में चलाई जा रही सभी शैक्षणिक गतिविधियों से विद्यार्थियों को एक अच्छा नागरिक बनने की प्रेरणा मिलती है। इसके बाद रोहित ठाकुर ने कॉलेज में सभी श्रेणियों के मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, और चंडीगढ़ का दिल्ली में 26 जनवरी परेड में प्रतिनिधित्व करने के लिए एनसीसी कैडेट सीनियर अंडर ऑफिसर वर्षा शमेट को पुरस्कृत किया गया। बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता प्रिंस को नवाजा गया। कार्यक्रम में मंच संचालक डॉ. मोनिका रैना और डॉ. योगिता बंधटा ने अपनी कला और प्रतिभा से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें