फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: शिक्षा मंत्री ने सरस्वतीनगर कॉलेज के इंडोर स्टेडियम की रखी आधारशिला

विज्ञापन
विज्ञापन
नौ करोड़ से होगा निर्माण, कहा-नौकरी और गुणवत्ता आधारित शिक्षा प्रदेश सरकार की प्राथमिकता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू (शिमला)। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने सोमवार को जुब्बल के सरस्वतीनगर में करीब 9 करोड़ रुपये से बनने वाले लाल बहादुर शास्त्री राजकीय डिग्री महाविद्यालय के इंडोर स्टेडियम की आधारशिला रखी। इसके बाद उन्होंने महाविद्यालय के वार्षिक समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकर का नौकरी और गुणवत्ता आधारित शिक्षा देना प्राथमिकता है। इसके लिए बीवॉक कोर्स प्रारंभ किए गए हैं। इसमें रिटेल मेनेजमेंट, टूरिज्म और ट्रेवल मेनेजमेंट कोर्स शामिल हैं। गौरतलब है कि प्रदेश के कुछ महाविद्यालयों में यह कोर्स उपलब्ध हैं, जिनमें सरस्वतीनगर महाविद्यालय भी शामिल है। शिक्षा मंत्री ने महाविद्यालय के छात्रों को सफलता हासिल करने पर बधाई दी और सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इंडोर स्टेडियम का लाभ कॉलेज के छात्रों और साथ लगते क्षेत्र के युवाओं को भी मिलेगा। इंडोर स्टेडियम की मांग लंबे समय से लंबित थी, जिसे पूर्ण किया गया है। इसके लिए उन्होंने क्षेत्र की जनता को बधाई दी। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य कौशल मुंगटा, हिमफेड के अध्यक्ष भीम सिंह झौटा, कांग्रेस पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय के प्रधानाचार्य राजकीय महाविद्यालय सीमा और टिक्कर के प्रधानाचार्य, शिक्षक वर्ग, महाविद्यालय के छात्र और छात्राएं, स्थानीय पंचायत और साथ लगती पंचायतों के जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें