फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: विद्यार्थियों को सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव बताए

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल झड़ग-नकराड़ी में धूमधाम से मनाया वार्षिक समारोह
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
राेहड़ू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल झड़ग-नकराड़ी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का धूमधाम से मनाया गया। समारोह में स्कूल प्रबंधन समिति की अध्यक्ष स्वर्णा देवी ने बतौर मुख्यातिथि उपस्थित होकर पारितोषिक वितरण किया। इस मौके पर विद्यार्थियों को सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। समारोह का आगाज छात्राओं ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति से किया। प्रधानाचार्य लोकिंद्र शर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर साल भर की गतिविधियों से लोगों को अवगत करवाया। इसके बाद विद्यार्थियों ने नाटी, पंजाबी नृत्य, एकल गान सहित कई रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के अंत में मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया गया। इसमें सूरज, ओशिन, रिया नेगी, अदीति, आरूषी, हर्षिता, मुस्कान, मोक्षित, ईशांत, ओशिन, जीवांश, खुशी, अरमान, अनुषा, विक्रांत, कृति,आंचल, नितिन, इशिता, संतोष, यशिका, तनीषा और पायल को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर स्कूल के सभी शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें