संवाद न्यूज एजेंसी
डंसा (रामपुर बुशहर)। रामपुर विकास खंड की पंचायत मुनिष पंचायत के उरमण गांव में रविवार को एक मकान जलकर राख हो गया। इस घटना में एक गाय की झुलसने से मौत हो गई है। घटना सुबह ग्यारह बजे की बताई जा रही है जबकि दो कमरों में किसी कारणवश आग लग गई। सूचना मिलते ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की। पंचायत प्रधान भजन दास ने बताया कि दौलत राम सुपुत्र थैलू राम निवासी उरमण के मकान में लगी है। इस अग्निकांड से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। मकान के दो कमरे सहित घर में रखा सामान जल गया है। घटना की जानकारी प्रशासन दे दी गई है।