संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दत्तनगर में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया। वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इसके अलावा बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी और स्थानीय विधायक नंदलाल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य यशपाल ने मुख्यातिथि और अन्य अतिथियों का स्वागत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के शुभारंभ में श्रेया और श्रेया वर्मा ने पहाड़ी गीत की मनमोहक प्रस्तुत दी। इसके बाद विद्यार्थियों नेपाली, पंजाबी, बुशहरी और किन्नौरी नृत्य की प्रस्तुति से भी विद्यार्थिंयों ने खूब वाहवाही लूटी। प्रधानाचार्य और पंचायत प्रधान राजेंद्र ठाकुर ने स्वागत भाषण से मुख्यातिथों का आभार जताया। मुख्यातिथि ने स्कूल की पुस्तिका का विमोचन किया। कार्यक्रम के दौरान स्कूल के होनहार छात्रों को मुख्यातिथि ने सम्मानित किया गया। इसमें छठी कक्षा से हिमानी, दुर्गा, सातवीं कक्षा से मुस्कान, भूमि राणा, महक, हितेश कायथ, रिया, अदिति, जय किशन, पियुष, हिम्मत, ज्योति ठाकुर, इंदु, ऐंजल, सोमिल, हिमानी, स्मृति, रोहिनी, स्नेयश, शिवानी, प्रवेशिका, हिम्मत शामिल रहीं। प्रियंका और प्रियांशु को एनएसएस के तहत सम्मानित किया गया। राज्य स्तरीय खेलकूद में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए प्रियांशु, सूरज, अनुज रजत, अंजलि और भूमि राणा को सम्मानित किया गया।