फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पशु चिकित्सा सेवा के लिए 1962 पर कॉल करें पशुपालक

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर में पशु चिकित्सा वाहन सेवा हुई शुरू, ग्रामीण क्षेत्र के पशुपालक होंगे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल में पहली बार पशु चिकित्सा वाहन सेवा शुरू हो गई है। पशु चिकित्सा अधिकारी अनिल शर्मा ने बताया कि प्रदेश में 55 पशु चिकित्सा वाहन सेवा दे रहे हैं। इसमें एक रामपुर बुशहर को भी मिला है। इसका टोल फ्री नंबर 1962 है। पशु चिकित्सा वाहन सेवा से दूरदराज के ग्रामीणों को इसका लाभ मिलेगा। पशुपालक गाय और अन्य पशुओं के उपचार के लिए टोल फ्री नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। वाहन सेवा से पशु चिकित्सक और दवाइयों की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि पशु चिकित्सा वाहन पशुपालन विभाग हिमाचल सरकार और भारत फाइनेंशियल इनक्लूजन लिमिटेड के संयुक्त प्रयास से संचालित किया गया है। इसको मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने 5 मार्च को हरी झंडी दिखाई है। योजना के तहत एक वाहन रामपुर बुशहर के बहुआयामी पशु चिकित्सालय को भी दिया गया है ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें