फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: 130 किलो सरिया व अन्य सामान चुराने के मामले में दो युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरवरी में स्टोर से चोरी किया गया था सारा सामान
विज्ञापन

व्यक्ति ने पुलिस में दी थी शिकायत, मामले में मिली सफलता
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले के बड़ोग में स्टोर से सरिया व अन्य सामान चुराने के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया हैै। पुलिस युवकों से पूछताछ की जा रही है। यह सामान लाखों रुपये का था। फरवरी में पुलिस को बड़ोग से सामान चोरी होने की शिकायत मिली थी। इसके बाद पुलिस ने मामले में गहनता से जांच की और अब दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हाल ही में पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें रिमांड पर लिया गया है। मामले में अभी और खुलासे होने की भी उम्मीद है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार तुलसी राम निवासी जाबली तहसील कसौली ने पुलिस थाना धर्मपुर में सामान चोरी होने की शिकायत दी थी। शिकायत में व्यक्ति ने बताया कि वह बड़ोग में एक निर्माण कार्य में बतौर सुपरवाइजर कार्यरत है। कार्य को लेकर सरिया समेत अन्य सामान स्टोर में रखवाया था। लेकिन 130 किलो सरिया, एक इलेक्ट्रिक आरा व पांच लीटर पेट्रोल कोई नामालूम व्यक्ति चोरी करके ले गया। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया और पुलिस ने सड़क पर लगे सीसीटीवी की जांच की। इस मामले में सुनील कुमार (22) निवासी कुमारहट्टी और दीपक कुमार (21) निवासी कुमारहट्टी को गिरफ्तार किया गया। उधर, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें