फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: एक ही दिन में आधे रास्ते में खराब हो रही है रामपुर डिपो की चार बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
चिमनी कैंची से आठ किलोमीटर पैदल सफर कर घर पहुंचीं सवारियां, प्रबंधन से हालत सुधारने की उठाई मांग
विज्ञापन

डिपो में आए दिन बसों के खराब होने से हजारों यात्रियों की जिंदगी से हो रहा खिलवाड़
संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)। रामपुर डिपो की बसों के आए दिन खराब होने से सवारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हैरानी इस बात की है कि सोमवार को एक ही दिन में रामपुर की डिपो की चार बसें रास्तें में ही खराब हो गई। इस वजह से सैकड़ों यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। वहीं ग्रामीण रूटों पर चलाई जा रही खटारा बसों का मामला भी एक बार फिर लोग उठा रहे हैं। जानकारी के अनुसार सोमवार आनी, कोठी और टकरासी बस के खराब होने से लोगों को आठ किलोमीटर पैदल चलकर गंतव्य तक पहुंचना पड़ा। वहीं आनी के विभिन्न स्थानों में एक के बाद एक बसें खराब होने से यात्रियों को भारी परेशानियाें से दो चार होना पड़ा। रामपुर से जाबो आ रही सरकारी बस जाजर के पास खराब हो गई। यहां बस की फैन बेल्ट खराब हो गई। इसके अलावा एक बस तराला में खराब हो गई। बताया जा रहा है कि यहां बस का कमाणी का नाका टूट गया। वहीं पनेउ जा रही चौथी बस भी आधे रास्ते में खराब हो गई। इस वजह यात्रियों को भारी परेशानियां झेलनी पड़ी। इन बसों में सफर कर रहे रोशन लाल, रामलाल, चंद्रा देवी, विनोद और रत्न भारती सहित अन्य लोगों का कहना है कि आए दिन रामपुर डिपो की बसें खराब होने से बसों से जनता का विश्वास उठ गया है। वहीं एचआरटीसी की खटारा बसों की वजह से हजारों यात्रियों की जिंदगी से खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बसें खराब होने से जनता आए दिनों दिक्कतें झेल रही हैं। उन्होंने प्रबंधन से बसों को दुरुस्त करने की मांग उठाई है। समाजसेवी आशीष शर्मा ने एचआरटीसी प्रबंधन से बसों की समय रहते सर्विस करवाने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि निगम को बसों में सुधार लाएं, जिससे जनता परेशान न हो। अड्डा प्रभारी आनी इंद्र सिंह का कहना है कि खराब बसों को जल्द दुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें