फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: श्राईकोटी में वाहन पार्किंग से गिरकर व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया खनेरी अस्पताल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। पुलिस चौकी तकलेच के तहत प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मां श्राईकोटी मंदिर की पार्किंग से एक कार चालक गिरकर खाई में जा गिरा। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रामपुर के खनेरी अस्पताल पहुंचाया है। बुधवार को पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस थाना रामपुर से मिली जानकारी के मुताबिक अशोक कायथ, गांव कलेडा, तहसील ननखड़ी, जिला शिमला मंगलवार सुबह करीब 11:00 बजे गाड़ी लेकर श्राईकोटी पहुंचा था। श्राईकोटी मंदिर की पार्किंग में जैसे ही उसने वाहन पार्क किया और गाड़ी से बाहर निकला, तो वह अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। खाई में गिरने से उसे गंभीर चोटें आई थी, जिससे उसने मौके पर दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस चौकी तकलेच को दी। इसके बाद पुलिस चौकी तकलेच से पुलिस का दल मौके पहुंचा। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए रामपुर के महात्मा गांधी खनेरी अस्पताल पहुंचाया है। मंगलवार को अवकाश होने के कारण पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। बुधवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। बताया जा रहा है कि चालक यहां नवरात्र में लगी दुकानों का सामान लेने के लिए पहुंचा था। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्जकर हादसे की छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी रामपुर शिवानी महला ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खनेरी अस्पताल पहुंचाया है। बुधवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें