फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात नियमों का पालन नहीं करना हादसों की वजह : डाॅ. ललिता रावत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहड़ू। राजकीय महाविद्यालय टिक्कर में रोड सेफ्टी क्लब की ओर से विद्यार्थियों के लिए यातायात जागरूकता अभियान पर शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज प्राचार्य डॉ. ललिता रावत ने बताया कि यातायात नियमों का पालन नहीं करने से सड़़क हादसे होते हैं। इतिहास विभाग के सहायक प्रो. भूपेंद्र ने सड़क पर होने वाली विभिन्न दुर्घटनाओं के कारणों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि वाहनों को अधिक तेज चलाना, शराब या अन्य नशे के प्रभाव में वाहन चलाना, थकान, बिना हेलमेट, सीटबेल्ट के बिना गाड़ी चलाना, ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन पर बात करना, जैसी आदतें सड़क हादसों को न्योता देते हैं। अगर सड़क सुरक्षा नियमों की अवहेलना होती है, तो उससे अपनी जान के साथ दूसरों की जान से भी खिलवाड़ होता है। उन्होंने बताया कि लोग सड़क सुरक्षा के नियमोें का पालन करने से सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओं को कम कर सकते हैं। इस दौरान प्रो. साक्षी के द्वारा तैयार सड़क सुरक्षा से संबंधित ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी में महाविद्यालय के सभी छात्रों भाग लिया। इस मौके पर महाविद्यालय टिक्कर की प्रो रेखा शर्मा, प्रो अनूप कुमारी, सेवादार निर्मला और बेबी सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें