रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में एबीवीपी और एसएफआई इकाई के विद्यार्थियों के बीच हुए झगड़े के मामले ने तूल पकड़ लिया है।
घटना को लेकर बुधवार को रामपुर कॉलेज में अखिल विद्यार्थी परिषद ने एसएफआई संगठन के खिलाफ मोर्चा खोला। इसको लेकर रामपुर कॉलेज परिसर में एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की और झगड़े में संलिप्त एसएफआई के कार्यकर्ताओं को कड़ी कार्रवाई करने की मांग उठाई।
इकाई ने कॉलेज परिसर में विरोध जताया और एसएफआई के कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई करने की मांग उठाई है। जिला संयोजक अंकित नेगी और इकाई अध्यक्ष रामपुर आशीष नेगी ने कहा कि अगर विश्वविद्यालय प्रशासन ने उचित कदम नहीं उठाया तो आंदोलन को तेज कर दिया जाएगा।