फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: 27 मार्च को मेधावियों को नवाजेगी एबीवीपी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ठियोग (रामपुर बुशहर)। लक्ष्मी नारायण मंदिर ठियोग में विद्यार्थी परिषद की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें निर्णय लिया गया कि 27 मार्च को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजित किया जाएगा। बैठक में शिमला विभाग संगठन मंत्री अश्वनी ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। जिला संयोजक अंकुश राहुल ने बताया कि विद्यार्थी परिषद द्वारा विद्यार्थियों के समूचे विकास के लिए समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रम और गतिविधियां आयोजित करवाई जाती है। उन्होंने बताया कि नवंबर में विद्यार्थी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें में जिला स्तर पर सरस्वती विद्या मंदिर समोली की सैजल ने प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मतियाना की प्रिया ने द्वितीय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नेरवा के अर्जुन ने तृतीय स्थान हासिल किया है। सम्मान समारोह में स्कूल स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें