फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नीरथ में शहीद-ए-आजम भगत सिंह को किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
लूहरी परियोजना सीटू यूनियन ने नीरथ में जयंती पर समारोह का किया आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी


रामपुर बुशहर। लूहरी परियोजना सीटू यूनियन ने शनिवार को नीरथ परियोजना की साइट पर शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संघ के कार्यालय परिसर में कामगारों ने शहीद भगत सिंह को याद किया और उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। यूनियन के अध्यक्ष कपिल ठाकुर, सचिव अजय शर्मा, राजपाल भंडारी और मनजीत ठाकुर सहित सभी कामगारों ने शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। सीडब्लूऑफआई के जिला शिमला सचिव अमित ने प्रोजेक्ट में कार्य कर रहे मजदूरों को संबोधित करते हुए कहा की राज गुरु, सुखदेव और भगत सिंह ने देश के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया था। वहीं देलठ पंचायत में भी शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती मनाई गई। ग्रामीणों ने इस दौरान शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में कृष्णा राणा, देवेंद्र नलवा, पूर्ण चंद और हरदयाल ठाकुर ने संबोधित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें