फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में शैक्षिक वातावरण को गुणवत्ता प्रदान करना प्राथमिकता : जवाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्या स्कूल आनी में शिक्षा संवाद कार्यक्रम में विभिन्न मुद्दों पर हुआ मंथन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी का शिक्षा सत्र 2023-24 का शिक्षा संवाद कार्यक्रम रविवार को आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष चमन शर्मा ने की। प्रधानाचार्य जवाहर ठाकुर ने कहा कि विद्यालय को अच्छा शैक्षिक वातावरण प्रदान करना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि स्कूल में शिक्षा की ढांचागत सुविधाएं सुदृढ़ की जाएंगी। विद्यालय भवन जिसके लिए 7 करोड़ की जो राशि स्वीकृत हुई है, उसको शीघ्र संबंधित विभाग को स्थानांतरित करने और भवन निर्माण का कार्य शीघ्र शुरू करने के लिए संकल्प दोहराया। संवाद कार्यक्रम में प्रधानाचार्य जवाहर ठाकुर ने नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित किया और नए शैक्षणिक सत्र में अनुशासन व उत्साह के साथ और अधिक मेहनत करने के लिए छात्राओं को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में विद्यालय में विज्ञान अध्यापक मेडिकल का जो पद रिक्त चल रहा था, वह भर गया है। विद्यालय में शिक्षक भले अवकाश पर हों या किसी अन्य गतिविधियों में व्यस्त रहें, कोई भी कक्षा एक मिनट के लिए भी खाली नहीं रहेगी। इसी वर्ष विद्यालय में डीपीई और म्यूजिक टीचर का पद भी सृजित हो और सीनियर असिस्टेंट का पद जो खाली चल रहा है, उसको भरने के लिए संबंधित प्राधिकरण से नियम अनुसार पत्राचार किया जाएगा। विद्यार्थियों का हर क्षेत्र में सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना हमारा ध्येय है। इसलिए सख्ती के साथ विद्यालय का वार्षिक गतिविधि कैलेंडर भी लागू किया जाएगा। रुचि के अनुसार हर छात्रा को हर क्षेत्र में अपना सर्वोत्तम प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। शिक्षा सत्र 2023-24 की वार्षिक पत्रिका भी दो महीनों में प्रकाशित करेंगे और विद्यार्थियों को सृजनशीलता की संकल्पना का ज्ञान मिले, उसके लिए संपादक मंडल का गठन कर लिया गया है। विज्ञान और गणित विषय को अंग्रेजी माध्यम से से पढ़ने वाली छात्रों को उचित व्यवस्था प्रदान करने के लिए विद्यालय प्रशासन प्रतिबद्ध है। इससे विद्यालय में जैसे पूर्व में बोर्ड की मेरिट में छात्राएं रही हैं, यह क्रम जारी रहेगा। विद्यालय के कर्मठ शिक्षकों के प्रति प्रधानाचार्य ने अपना विश्वास व्यक्त किया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष चमन शर्मा ने कहा कि पहले भी विद्यालय की प्रबंधन समिति दो बार जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर चुकी है और अब विद्यालय में जिस उत्साह का वातावरण वह देख रहे हैं, हमारी प्रबंध समिति आगे भी प्रथम रहेगी। चर्चा में एसएमसी के सदस्यों और अभिभावकों के प्रश्नों के उत्तर शिक्षकों ने संतोषजनक ढंग से दिए। चर्चा का एक सौहार्दपूर्ण वातावरण लगभग दो घंटे बना रहा। शिक्षा संवाद में एसएमसी के सदस्य और विद्यालय के शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें