यात्रियों से नहीं वसूल पाएगा मनमर्जी के दाम : श्याम लाल
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। आनी उपमंडल के शवाड़ में टैक्सी एवं मैक्सी ऑपरेटर की संयुक्त बैठक आयोजित हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि शवाड़ में टैक्सी मैक्सी यूनियन आनी की शाखा खोली जाएगी। बैठक में श्याम लाल को मुख्य सलाहकार, उप सलाहकार टिकम राम, रमेश चंद, सचिव राहुल, सोशल मीडिया पवन कुमार और रामलाल जोशी को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। मुख्य सलाहकार श्याम लाल ने बताया कि शाखा के खुलने से क्षेत्र के हजारों लोगों को फायदा मिलेगा। अब कोई भी मनमर्जी के दाम सवारियों से नहीं वसूल पाएंगे। इस शाखा का मुख्य उद्देश्य लोगों को बेहतर टैक्सी सुविधा प्रदान करना है।