संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। लोक निर्माण विभाग मल्टी टास्क वर्कर यूनियन नित्थर उपमंडल की बैठक सोमवार को लोक निर्माण विभाग नित्थर के विश्राम गृह में आयोजित हुई। बैठक में लूहरी, दुराह और नित्थर सेक्शन के मल्टी टास्क वर्करों ने भाग लिया। बैठक में सर्वसम्मति से अजय भारती को अध्यक्ष चुना गया, वहीं हार्दिक को उपाध्यक्ष, जगमोहन को सचिव और विनोद कुमार को कोषाध्यक्ष बनाया गया। मुख्य सलाहकार चंद्रसेन और वीरेंद्र कुमार को मीडिया प्रभारी का पद सौंपा गया। बैठक में विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। इस मौके पर सुमेश कश्यप, राहुल, राम किशोर, मोहन कुमार, पिंकू राम, धर्मेंद्र, विनय, सरिता, कार्तिक और अनिल सहित अन्य मौजूद रहे।