फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर में 16 से शुरू होगा ईवीएम और वीवीपैट इस्तेमाल के लिए जागरूक अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामपुर बुशहर। लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। चुनाव में इस्तेमाल होने वाली इवीएम और वीवीपैट मशीन के बारे में मतदाताओं को जागरूक करने का काम हर एक बूथ स्तर पर किया जा रहा है, जिससे नागरिक अपने वोट का सही इस्तेमाल कर सके। इसके तहत अनुसूचित जाति रामपुर विधानसभा क्षेत्र में सहायक निर्वाचन चुनाव अधिकारी एवं एसडीएम रामपुर निशांत तोमर ने अभियान को लेकर कर्मचारियों की डयूटी लगा दी है, जिससे पोलिंग स्टेशनों में जाकर लोगों को ईवीएम और वीवीपैट मशीन के बारे में जानकारी दी जा सके। । यह अभियान 16 दिसंबर से लेकर 3 जनवरी 2024 तक चलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें