संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। नित्थर क्षेत्र के रखाऊ नाग मंदिर एढ़शी का जीर्णोद्धार का कार्य पूरा हो गया है। मंदिर के कारदार देवेंद्र ठाकुर ने बताया कि मंदिर को क्षेत्र के लोगों, किसान और बागवानों की मदद से तैयार किया गया है। मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम 18 से 20 अक्तूबर तक चलेगा। इसमें एढ़शी गांव के अलावा झल्ली, पढ़ोर और नित्थर सहित आसपास के गांवों के लोग भाग लेंगे। स्थानीय बागवान हरीश, हरदयाल, संजू, प्रदीप और नरेश सहित अन्यों ने कहा कि देवता साहिब रखाऊ नाग की कृपा हमेशा इस क्षेत्र पर रही है।