फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कटाहर कैंची के पास छह माह के बाद भी नहीं बना टूटा डंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
संकरी सड़क से हादसों का बढ़ा खतरा, हर रोज खौफ के साये में गुजर रहे सैकड़ों वाहन
विज्ञापन

12 पंचायतों के हजारों लोग मार्ग से करते हैं आवाजाही, जल्द डंगा लगाने की उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)। आनी की श्वाड़-कराणा, श्वाड़-कोठी मुख्य सड़क पर कटाहर कैंची के पास बरसात से टूटा डंगा छह माह के बाद भी नहीं लग पाया है। डंगा गिरने से सड़क बेहद संकरी हो गई है। इस वजह से यहां हर समय हादसे का खतरा बना रहता है। भारी भरकम वाहन के गुजरने से यहां सड़क धंसने का खतरा है। डंगा न लगने से स्थानीय लोगों में सरकार और लोक निर्माण विभाग के प्रति भारी आक्रोश है। यह 12 पंचायतों की जनता के लिए मुख्य सड़क है, जिसमें प्रतिदिन सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। मुहान पंचायत के प्रधान डॉ. चमन ठाकुर, रोपा पंचायत प्रधान अनु ठाकुर, कुंगश पंचायत प्रधान राकेश ठाकुर, पूर्व प्रधान बिहारी लाल और कराणा पंचायत प्रधान रचना ठाकुर सहित अन्यों ने कहा कि कटाहर कैंची में गिरे डंगे से लोग खौफ में है। यहां पर सफर करना जानलेवा बना हुआ है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से कटाहर कैंची में गिरे डंगे को जल्द लगाने की मांग की है। अधिशासी अभियंता निरमंड संजय शर्मा ने बताया कि विभाग ने कटाहर कैंची में गिरे डंगे को लगाने के लिए टेंडर आवंटित कर दिया गया है लेकिन ठेकेदार ने अभी तक काम शुरू नहीं किया है। दो दिनों में ठेकेदार ने काम शुरू नहीं करता तो उसका टेंडर रद्द करके दूसरे ठेकेदार को काम दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें