स्काउटिंग के क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन पर किया गया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। राजकीय महाविद्यालय सीमा की स्काउट एंड गाइड इकाई के आठ रेंजर और रोवर को राज्य पुरस्कार से नवाजा गया है। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने राजभवन में हिमाचल प्रदेश के 43 रेंजर रोवराें को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। इसमें छह रेंजर और एक रोवर सीमा कॉलेज से शामिल है। छात्रों की उपलब्धि से प्रबंधन भी उत्साहित है। प्रदेश के विभिन्न कालेजों से स्काउट एंड गाइड के करीब 225 छात्रों के नामाें को पुरस्कार की श्रेणी में शामिल किया गया था। इसमें से उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर 43 छात्रों को राज्यपाल से राज्य पुरस्कार प्राप्त हुआ है। इसमें पीजी काॅलेज सीमा से सात छात्र शामिल है। इसमें शिल्पा ठाकुर, निकिता शर्मा, अक्षिता रैटका , अक्षिता शर्मा, प्रीति, निकिता ठाकुर, सलोनी, नवीन ठाकुर को राज्यपाल के भवन में राज्यपाल के हाथों से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। स्काउटिंग क्षेत्र में उनकी उपलब्धियों के चलते उन्हें यह सम्मान मिला है। यह पुरस्कार एक समर्पित और संकल्पित सदस्य को दिया जाता है। उन्होंने अत्यधिक नेतृत्व कौशल, समुदाय सेवा का मजबूत भावना और स्काउटिंग के सिद्धांतों और मूल्यों के प्रति दृढ़ समर्पण प्रकट किया हो। सीमा काूलेज स्काउट एडं गाइड के रोवर लीडर डा. अश्वनी शर्मा ने बताया कि राज्य स्तर पर पुरस्कार मिलना सीमा कालेज के गर्व का पल है। उन्होंने कहा कि रेंजर रोवर के बेहतर कार्यों के चलते उन्हें यह सम्मान मिला है। ।