फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: महिलाएं घर-घर जा कर दे रहीं स्वच्छता का संदेश

विज्ञापन
रामपुर में स्वच्छता बारे जागरूक करती महिलाएं। संवाद।
विज्ञापन
स्वच्छता एप से नगर परिषद की विभिन्न समस्याओं पर दे सकते है फीडबैक
विज्ञापन

नगर परिषद रामपुर ने नारी लीड्स स्वच्छता कार्यक्रम का किया आयोजन

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। नगर परिषद रामपुर में स्वच्छ भारत मिशन शहरी 2.0 अभियान के तहत स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया है। महिला दिवस पर 8 मार्च से क्षेत्र में स्वच्छता जागरूकता अभियान चल रहा है। अभियान में नगर परिषद और स्वयं सहायता समूह की महिलाएं भाग ले रही हैं। महिलाएं घर-घर जाकर लोगों को स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दे रही हैं। नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी ने कहा कि क्षेत्र के नौ वार्डों में स्वच्छता सर्वेक्षण किया जा रहा है। सर्वेक्षण स्वयं सहायता समूह की महिलाएं कर रही हैं। सर्वेक्षण के दौरान महिलाएं लोगों को कूड़ा निपटान, गीला और सूखा कचरा सफाई कर्मचारियों को अलग-अलग देने और लोगों की समस्याओं से संबंधित जानकारी एकत्रित कर रही हैं। अभियान का उद्देश्य शहर में स्वच्छता व्यवस्था को बनाए रखना है। इसके लिए लोगों का जागरूक होना आवश्यक है। महिलाएं लोगों को स्वच्छता एप डाउनलोड कर समस्याओं पर फीडबैक देने के बारे में जागरूक करेंगी। एप के माध्यम से नगर परिषद समय पर समस्याओं का समाधान करेगा। उन्होंने लोगों से सही जानकारी देने का आह्वान किया, जिससे शहर को स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर रैंकिंग मिल सके। एप और अभियान के बारे स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को पहले जागरूक किया गया। महिलाओं को क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखने, कूड़े के अलग-अलग देने, कचरा शुल्क को जमा करने और लोगों को स्वच्छता के बारे में जागरूक करने का प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने सभी से स्वच्छता बनाए रखने का आह्वान किया। 15 फरवरी से गीला और सूखा कचरा अलग-अलग लिया जाएगा। सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को सूखा कूड़ा और मंगलवार, वीरवार, शनिवार को गीला कूड़ा लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें