फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्रीय जरूरतों के लिहाज से रामपुर जिला बनने के लिए उपयुक्त : भूपेश

विज्ञापन
विज्ञापन
एचपीएमसी के निदेशक ने रामपुर ने उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। नए जिलों के गठन को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच रामपुर को जिला बनाने की मांग उठी है। एचपीएमसी के निदेशक और सराहन वार्ड के पूर्व जिला परिषद सदस्य भूपेश धीमान ने प्रेसवार्ता में रामपुर को जिला बनाने की पैरवी की। उन्होंने कहा कि भौगोलिक स्थिति और क्षेत्रीय जरूरतों के लिहाज से रामपुर जिला बनने के लिए उपयुक्त है। इससे रामपुर सहित आउटर सिराज के हजारों लोगों को लाभ मिलेगा।
धीमान ने बताया कि रामपुर शिमला, कुल्लू, मंडी और किन्नौर जिलों के बीच है। जिला मुख्यालय दूर होने के कारण लोगों को सरकारी कार्यों के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। रामपुर को जिला बनाने से प्रशासनिक सुविधाएं लोगों के नजदीक उपलब्ध होंगी। इससे समय और धन दोनों की बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आउटर सिराज की समस्याओं का भी जिक्र किया। सर्दियों के दौरान क्षेत्र के कई इलाकों का जिला मुख्यालय से संपर्क करीब चार महीने तक प्रभावित रहता है। इससे लोगों को सरकारी कार्यों और अन्य प्रशासनिक जरूरतों के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ता है। रामपुर को जिला बनाने से दुर्गम क्षेत्रों के लोगों को सुविधाएं नजदीक मिलेंगी और विकास कार्यों को भी गति मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें