फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर जल विद्युत परियोजना ने उत्पादन में बनाया रिकॉर्ड

विज्ञापन
रामपुर परियोजना ने एनर्जी डिजाइन में हासिल किया नया रिकॉर्ड, परियोजना में केक काट कर मनाई खुशी।
विज्ञापन
1878.08 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन हासिल कर रचा इतिहास
विज्ञापन


रिकॉर्ड बनने की खुशी में परियोजना में केक काटकर मनाया जश्न

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। 412 मेगावाट रामपुर जल विद्युत परियोजना ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 1878.08 मिलियन यूनिट की डिजाइन एनर्जी हासिल कर नया रिकॉर्ड बनाया है। परियोजना ने सोमवार शाम को अपनी 1878.08 मिलियन यूनिट की डिजाइन एनर्जी प्राप्त कर ली है, जो स्टेशन के इतिहास में अब तक की सबसे तेज उपलब्धि है। इससे पूर्व यह रिकॉर्ड वित्त वर्ष 2019-20 में 15 दिसंबर 2019 को हासिल किया गया था। यह उपलब्धि सितंबर, अक्तूबर और नवंबर 2025 के दौरान उत्कृष्ट उत्पादन के तीन महीने के लगातार प्रदर्शन को भी दर्शाती है। सोमवार को परियोजना प्रमुख विकास मारवाह की अध्यक्षता में केक काटकर जश्न मनाया गया। इस अवसर को अध्यक्ष सह-प्रबंध निदेशक एसजेवीएन भूपिंदर गुप्ता और निदेशक (कार्मिक) अजय कुमार शर्मा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विचार रखे। सीएमडी एसजेवीएन ने टीम रामपुर जल विद्युत परियोजना को इस असाधारण उपलब्धि पर बधाई दी। निदेशक कार्मिक अजय कुमार शर्मा ने रामपुर जल विद्युत परियोजना की टीम को इस उपलब्धि पर बधाई दी और भविष्य में और भी ऐसे कीर्तिमान हासिल करने की शुभकामनाएं दीं। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर परियोजना प्रमुख विकास मारवाह ने एसजेवीएन प्रबंधन के निरंतर सहयोग और मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें