फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपूर कॉलेेज इग्नू सेंटर ने एमबीए प्रवेश के लिए 31 जुलाई तक बढ़ाई तिथि

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। राजकीय महाविद्यालय रामपुर इग्नू सेंटर ने स्नातक, स्नातकोत्तर और अन्य डिप्लोमा में प्रवेश के लिए तिथि 31 जुलाई तक बढ़ा दी है। पहले अंतिम तिथि 15 जुलाई तक थी। इग्नू अध्ययन केंद्र रामपुर 1110के समन्वयक डाॅ. टीडी वर्मा ने बताया कि विद्यार्थी अब हिंदी में एमबीए की पढ़ाई पूरी कर सकेंगे। हिंदी में एमबीए कोर्स में प्रवेश के लिए ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। विद्यार्थी 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जुलाई सत्र में स्वास्थ्य देखभाल एवं अस्पताल प्रबंधन, कंस्ट्रक्शन मैनेजमेंट, एग्री बिजनेस मैनेजमेंट ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट ऑपरेशन बैंकिंग और फाइंनेंस मैनेजमेंट में विद्यार्थी एमबीए डिग्री कार्यक्रम में प्रवेश कर सकते हैं। इस कोर्स में प्रवेश करने के लिए किसी प्रकार की प्रवेश परीक्षा नहीं होगी। किसी भी मान्यता प्राप्त कॉलेज से स्नातक की डिग्री प्राप्त करके सकते हैं। इसमें सामान्य अभ्यर्थी के लिए बीए में 50 प्रतिशत अंक और एससी एसटी के लिए 45 प्रतिशत अंक होना जरूरी है। इस कोर्स को पूरा करने के लिए दो वर्ष की अवधी रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें