फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahr: कुमारसैन के बारूबाग में नौ ग्राम चिट्टे के साथ तीन युवक गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 10 May 2026 03:16 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर।

सार

जिला शिमला के कुमारसैन थाना पुलिस ने नेशनल हाईवे पांच पर बारूबाग के पास तीन युवकों से नौ ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस की सख्त कार्रवाई के बाद भी अवैध नशे के सप्लायर लगातार सक्रिय हैं। कुमारसैन थाना पुलिस ने नेशनल हाईवे पांच पर बारूबाग के पास तीन युवकों को नौ ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। शनिवार को डिटेक्शन टीम एनएच पांच पर बारूबाग क्षेत्र में गश्त एवं निगरानी ड्यूटी पर मौजूद थी।

विज्ञापन


इसी दौरान एक वाहन को जांच के लिए रोका गया। कार में तीन युवक सवार थे। उनके बदले हुए हावभाव देखकर कार और उनकी तलाशी ली गई तो नौ ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान प्रवीण कुमार (33) निवासी गांव धलियार जिला बिलासपुर, रोहित चौहान (31) निवासी गांव बठारा, तहसील रामपुर और तुषार वर्मा (25) निवासी गांव नवारू तहसील रामपुर जिला शिमला के रूप में हुई है।

पुलिस थाना कुमारसैन में तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने प्रयुक्त वाहन को भी कब्जे में लिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस नशे के अवैध कारोबार पर कठोर कार्रवाई अमल में ला रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें