फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: छह अक्तूबर को होगी स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश भर में प्रतियोगिता के लिए 16 से 28 सितंबर तक करें पंजीकरण : एबीवीपी
विज्ञापन


प्रदेश में पहले स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को मिलेगी 31 हजार की राशि

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद 9वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन करेगी। प्रदेश भर में आयोजित होने वाली इस स्पर्धा के लिए 16 से 28 सितंबर तक छात्र पंजीकरण कर सकते हैं। विद्यार्थी परिषद के प्रदेश मंत्री आकाश नेगी ने बताया कि यह प्रतियोगिता 6 अक्तूबर को होगी। पंजीकरण का शुल्क 50 रुपये रहेगा।
विज्ञापन

स्पर्धा में जो छात्र पूरे प्रदेश में प्रथम आएगा उसे स्मृति चिह्न, प्रमाण-पत्र के साथ 31 हजार रुपये की इनामी राशि से नवाजा जाएगा। दूसरे स्थान पर रहने वाले अभ्यर्थी को 21 हजार रुपये और तीसरा स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागी को 15,000 रुपये की इनाम राशि दी जाएगी। पांच सांत्वना पुरस्कार भी रखे गए हैं। प्रत्येक सांत्वना पुरस्कार की इनाम राशि 11 हजार रुपये रखी गई है। इसी तरह जिला स्तर पर भी प्रथम आने वाले छात्र को स्मृति चिह्न, प्रमाण-पत्र के साथ 10 हजार, दूसरे स्थान पर आने वाले छात्र को 7 हजार और तीसरे स्थान पर आने वाले छात्र को 5 हजार इनाम राशि दी जाएगी। पांच सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे, जिसमें एक हजार प्रति इनाम राशि पुरस्कार में दी जाएगी। प्रत्येक विद्यालय के छात्र, जो कि विद्यालय स्तर में पहले, दूसरे या तीसरे स्थान पर रहेंगे, उन्हें भी स्मृति चिह्न दिया जाएगा। एबीवीपी ने प्रदेश के हर छात्र और अभिभावकों से आग्रह किया है कि सभी इस परीक्षा में अपना पंजीकरण करवाए और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में भाग लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें