फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: रामपुर में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 22 वर्षीय मजदूर की मौत, एक अन्य गंभीर रूप से झुलसा

Mon, 26 Oct 2026 09:14 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर।

सार

रामपुर बुशहर के अपर ढकोलड़ मोड़ के पास दूरसंचार कंपनी के काम के दौरान 22 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 22 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। हादसे में एक अन्य व्यक्ति भी गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे उपचार के लिए खनेरी अस्पताल पहुंचाया गया।

विज्ञापन
करंट लगने से मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर में हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से 22 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया। हादसा अपर ढकोलड़ मोड़ के पास नोगली-रामपुर ओल्ड फीडर पर हुआ, जहां एक दूरसंचार कंपनी का काम चल रहा था। मामले में विद्युत बोर्ड की शिकायत पर पुलिस ने ठेकेदार और साइट सुपरवाइजर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, दूरसंचार कंपनी के काम के दौरान उसका एक खंभा ऊपर से गुजर रही चालू 22 केवी हाईटेंशन बिजली लाइन के संपर्क में आ गया। इससे करंट लगने के कारण जम्मू के रियासी निवासी 22 वर्षीय मजदूर गजाय सिंह और एक अन्य व्यक्ति झुलस गए।

दोनों को उपचार के लिए खनेरी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने गजाय सिंह को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद विद्युत सुरक्षा और काम शुरू करने से पहले जरूरी अनुमति लेने से जुड़े सवाल उठे हैं।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

विद्युत बोर्ड की शिकायत पर मामला दर्ज
विद्युत बोर्ड के रामपुर-1 अनुभाग में तैनात कनिष्ठ अभियंता मनोज टैगोर ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत के अनुसार, लाइन का निरीक्षण करने के दौरान दूरसंचार कंपनी का खंभा चालू बिजली लाइन को छूता हुआ पाया गया। आरोप है कि ठेकेदार और साइट सुपरवाइजर ने काम शुरू करने से पहले विद्युत बोर्ड को सूचना नहीं दी थी। इसके अलावा, सुरक्षा के मद्देनजर बिजली आपूर्ति बंद करवाने के लिए आवश्यक अनुमति भी नहीं ली गई थी।

पुलिस हादसे के कारणों की कर रही जांच
विद्युत बोर्ड की शिकायत के आधार पर पुलिस थाना रामपुर में ठेकेदार और साइट सुपरवाइजर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस हादसे के कारणों और काम के दौरान सुरक्षा संबंधी नियमों के पालन की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें