पदम छात्र स्कूल में आयोजित अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देती छात्राएं
रामपुर में शुरू हुई छात्रा वर्ग की अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता
18 शिक्षा खंडों से 402 छात्राएं ले रहीं प्रतियोगिता में भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पदम छात्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल रामपुर में शुक्रवार को छात्रा वर्ग की अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के शुभारंभ पर पदम छात्र स्कूल के प्रधानाचार्य राजेश परमार और एसएमसी अध्यक्ष सुरेश कुमार बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। इस प्रतियोगिता में जिले के 18 खंडों से 402 छात्राएं भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता के पहले दिन छात्राओं ने योग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। वोकल सोलो फोक में रामपुर ने पहला और सुन्नी स्कूल ने दूसरा स्थान पाया। वोकल सोलो क्लासिकल में सुन्नी पहले और रोहड़ू दूसरे स्थान पर रहा। समूहगान में रोहड़ू पहले और रामपुर खंड दूसरे स्थान पर रहा। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, लोकनृत्य, शतरंज, योग, समूहगान, वोकल सोलो क्लासिकल, वन एक्ट प्ले और वाद-विवाद प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। शुभारंभ पर बतौर मुख्यातिथि पहुंचे राजेश परमार ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए बधाई दी। उन्होंने खेल को खेल की भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। शनिवार को प्रतियोगिता का समापन होगा। इस मौके पर खेल प्रभारी नंद लाल शर्मा, उप प्रधानाचार्य संतोष शर्मा, तिलक शर्मा, खेम चौहान, प्रभात, सुधीर रौहटा और संत लाल सहित अन्य मौजूद रहे।