फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: धनतेरस और दिवाली के लिए सजा रामपुर बाजार

विज्ञापन
धनतेरस और दीपावली को लेकर खरीदारी करते लोग। संवाद
विज्ञापन
धनतेरस और दिवाली को लेकर बाजार में बढ़ी रौनक, लोगों ने शुरू की खरीदारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। करवा चौथ के बाद अब धनतेरस और दिवाली को लेकर रामपुर बाजार पूरी तरह सज गया है। त्योहारों के नजदीक आते ही बाजार में रौनक बढ़ने लगी है। दुकानदारों ने अपनी दुकानों को रंग-बिरंगी लाइटों और आकर्षक सजावट से सजा दिया है। वहीं, लोगों ने भी त्योहारों के लिए खरीदारी शुरू कर दी है।धनतेरस 6 नवंबर और दिवाली 8 नवंबर को मनाई जाएगी। त्योहारों को लेकर बाजार में मिठाइयों, बर्तनों, आभूषणों, इलेक्ट्रॉनिक सामान और सजावटी वस्तुओं की दुकानों पर चहल-पहल देखने को मिल रही है। लोग अपनी जरूरत और पसंद के अनुसार खरीदारी करने बाजार पहुंच रहे हैं। दुकानों में सजे सामान ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं। करवा चौथ के बाद अब धनतेरस और दीपावली को लेकर व्यापारियों में उत्साह है। दुकानदार कारण, दीपिका, पूजा और दुष्यंत ने बताया कि त्योहारों को लेकर बाजार में रौनक बढ़ने लगी है और लोगों ने खरीदारी शुरू कर दी है। इस वर्ष करवा चौथ पर भी महिलाओं ने कई दिन पहले से तैयारियां शुरू कर दी थी। दुकानदारों ने उम्मीद जताई कि धनतेरस और दिवाली के दौरान बाजार में ग्राहकों की संख्या बढ़ेगी और कारोबार अच्छा रहेगा।

धनतेरस और दीपावली को लेकर खरीदारी करते लोग। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें