फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: यशपाल तनाईक जिला सिरमौर के प्रभारी नियुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
चौपाल (रोहड़ू)। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने पार्टी पदाधिकारियों को जिला सिरमौर का प्रभारी और विधानसभा क्षेत्र बंजार व मनाली के प्रभारी सचिवों की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी हैं। इसे तुरंत प्रभाव से लागू माना जाएगा और उन्हें अपने-अपने क्षेत्रों का कार्यभार ग्रहण करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस संगठन महामंत्री रजनीश किमटा ने इस संदर्भ में अधिसूचना जारी करते हुए बताया है कि कांग्रेस महासचिव यशपाल तनाईक को जिला सिरमौर का प्रभारी नियुक्त किया गया है। कांग्रेस सचिव मुनीश शर्मा को बल्ह विधानसभा के अतिरिक्त बंजार और एडवोकेट तरुण पाठक को चंबा के अतिरिक्त मनाली विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया है। सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से प्रभावी मानी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें