राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत दो संकुल स्तरीय संगठन का हुआ गठन
संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड (कुल्लू)। विकास खंड निरमंड में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत दो संकुल स्तरीय संगठन का गठन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एमआईएस कार्यालय सहायक स्नेहा शर्मा और एमई प्रवीन ठाकुर ने की। कार्यक्रम में गड़ेज, बाहवा, ब्रौ, पोशना, जगातखाना, सरघा, बक्खन, कुशवा, अर्सू, बड़ीधार, निशानी, त्वार, भालसी, शिशवी, घाटू और बाड़ी पंचायतों के सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान दो संकूल का गठन किया गया, जिसमें प्रगति सीएलएफ की कमान रमिला देवी को सौंपी गई। सचिव रक्षा को चुना गया। जबकि उड़ान सीएलएफ में प्रधान उर्मिला देवी और सचिव पुष्पा देवी को सर्वसम्मति से चुना गया।