दलाश(कुल्लू )। आनी की दलाश पंचायत के चपोहल गांव में नौ दिन से चली आ रही राम चरित मानस कथा का रविवार को समापन हो गया। समापन समारोह में आसपास के रिवाड़ी, रौं, चपोहल और गोहाण गांव के ग्रामीणों ने भाग लिया। कथा के अंतिम दिन आचार्य दया नंद गौतम ने भगवान राम के लंका में सीता से मिलन और लंका से अयोध्या आगमन का विस्तारपूर्वक वर्णन किया। उन्होंने गांव की आयोजक कमेटी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों को अच्छे संस्कार मिलते हैं और आपसी भाईचारा भी बना रहता है।