फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: राजस्व मंत्री ने रिकांगपिओ में सुनीं लोगों की समस्याएं

विज्ञापन
कल्पा में लोगों की समस्याएं सुनते मंत्री जगत सिंह नेगी। स्रोत : डीपीआरओ
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। पंचायती राज चुनाव से पूर्व कांग्रेस और संगठन की मजबूती को लेकर मंत्री जगत सिंह नेगी ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को पाठ पढ़ाया। उन्होंने सभी से एकजुट होकर पार्टी समर्थित उम्मीदवारों को जीताने का आह्वान किया। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने रविवार को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह कल्पा में ब्लॉक कांग्रेस संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। कैबिनेट मंत्री ने संगठन को आगामी पंचायत चुनाव में बूथ स्तर पर मजबूत करने का आह्वान किया और उपस्थित कार्यकर्ताओं को एकजुटता का पाठ पढ़ाया। इसके अतिरिक्त उन्होंने विभिन्न संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की। इसके बाद राजस्व मंत्री ने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं और उपस्थित अधिकारियों से उनके समयबद्ध सीमा में समाधान के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला कांग्रेस पार्टी की पदाधिकारी और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें