फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रिकांगपिओ बाजार में आतंकी हमले के खिलाफ निकाली रोष रैली

विज्ञापन
रिकांगपिओ में पहलगाम आंतकी हमले को लेकर  धरना प्रदर्शन करते  विश्व हिंदू परिषद और अन्य सगठनों
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के विरोध में सोमवार को विश्व हिंदू परिषद ने रिकांगपिओ बाजार में रोष रैली निकाली। इस रैली में भारतीय जनता पार्टी, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, दुर्गा वाहिनी और अन्य संगठनों के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भी भाग लिया। रैली के दौरान विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए जमकर नारेबाजी की। उन्होंने केंद्र सरकार से पहलगाम मामले में सख्त कार्रवाई करने की मांग की, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। इस दौरान काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। इस दौरान विभिन्न हिंदू संगठनों के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। संवाद

रिकांगपिओ में पहलगाम आंतकी हमले को लेकर  धरना प्रदर्शन करते  विश्व हिंदू परिषद और अन्य सगठनों

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें