फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: लालसा देवता साहिब दोगणू मंदिर प्रांगण में परशुराम जन्मोत्सव आज

विज्ञापन
विज्ञापन
डंसा (रामपुर बुशहर)। परशुराम की तीसरी ठहरी लालसा देवता साहिब दोगणू के मंदिर प्रांगण में 29 अप्रैल को परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम मनाया जाएगा। नोग घोडी देव समिति ने चारों ठहरी के देवताओं की अगुवाई में परशुराम जन्मोत्सव पर कार्यक्रम करवाने का दो वर्ष पहले फैसला लिया था। सबसे पहले ज्येष्ठ ठहरी शनेरी से परशुराम जन्मोत्सव मनाने की परंपरा शुरू हुई थी। पिछले साल देवता साहिब दमुख के मंदिर परिसर में परशुराम जन्मोत्सव मनाया गया था। इस बार लालसा में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। अगले वर्ष कनिष्ठ ठहरी शिंगला में परशुराम जन्मोत्सव मनाया जाएगा। चार ठहरी देव समिति प्रधान बहादुर लाल शर्मा ने बताया कि मंगलवार सुबह सात बजे मंडप स्थापना के बाद परशुराम की झांकी निकाली जाएगी। इसके साथ मेजबान देवता दोगणू और मंदिर समिति के कारकूनों की ओर से ढोल-नगाडों की थापपर तीन ठहरी के देवताओं का धार्मिक रीति रिवाज के अनुसार भव्य स्वागत किया जाएगा। दस बजे से परशुराम की कथा सुनाई जाएगी l दोपहर एक बजे मंत्रोच्चारण के साथ हवन करवाकर पूर्णाहुति डाली जाएगी। डेढ़ बजे भजन ब्रह्म भक्ति के बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारा का आयोजन रखा गया है l शाम पांच बजे देवताओं की विदाई की जाएगी। माता मंगला काली एवं देवता साहिब दोगणू मंदिर समिति के प्रधान शीश शर्मा, उप प्रधान मनीष शर्मा ने बताया कि परशुराम जन्मोत्सव की तैयारियों के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें