फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: दुर्गा वाहिनी की बहनों ने सीआईएसएफ के जवानों को बांधी राखी

विज्ञापन
झाकड़ी में दुर्गावाहिनी की बहनों ने सीआईएसएफ के जवानों को बांधी राखी। संवाद
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। विश्व हिंदू परिषद जिला रामपुर की दुर्गा वाहिनी ने झाकड़ी स्थित सीआईएसएफ के फौजी भाइयों के साथ रक्षाबंधन पर्व मनाया। इस दौरान दुर्गा वाहिनी और मातृशक्ति ने सीआईएसएफ के जवानों को रक्षासूत्र बांधे और उनकी लंबी आयु की कामना की। बहनों के इस प्रेम को देखकर जवान भावुक हो उठे। दुर्गावाहिनी की सदस्यों ने सभी महिलाओं से आह्वान किया कि हम सभी बहनों को अपने अपने क्षेत्र में फौजी भाइयों को अवश्य राखी बांधनी चाहिए, जो हमारे देश की सीमाओं पर तैनात होकर देश की रक्षा करते हैं।

झाकड़ी में दुर्गावाहिनी की बहनों ने सीआईएसएफ के जवानों को बांधी राखी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें