फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सेब भुगतान में देरी पर राकेश डोगरा ने सरकार को घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
सेब भुगतान में देरी पर राकेश डोगरा ने सरकार को घेरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राकेश डोगरा ने कांग्रेस सरकार पर बागवानों के सी-ग्रेड सेब के भुगतान में देरी को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के निर्देश पर दस्तावेज जमा करने के एक माह बाद भी बागवानों के खातों में राशि नहीं पहुंची है। सरकार ने जुलाई में एमआईएस के तहत लंबित भुगतान के लिए 45 करोड़ रुपये जारी करने की बात कही थी। यह भी दावा किया गया था कि वर्ष 2022 से 2025 तक के बकाया भुगतान सीधे लाभ अंतरण से किए जा रहे हैं। डोगरा ने सवाल किया कि राशि जारी होने के बाद भी दस्तावेज पूरे कर चुके बागवानों को पैसा क्यों नहीं मिला। उन्होंने सरकार से लंबित भुगतान वाले बागवानों की संख्या और देरी का वास्तविक कारण पूछा। डोगरा ने जोर दिया कि बागवानों का भुगतान उनका हक है और कागजी प्रक्रिया के नाम पर इसे रोकना गलत है। भाजपा प्रवक्ता ने एचपीएमसी से लंबित भुगतानों की पूरी स्थिति सार्वजनिक करने की मांग की। उन्होंने कहा कि जिन बागवानों ने सभी आवश्यक दस्तावेज जमा करवा दिए हैं, उनके खातों में सी-ग्रेड सेब की बकाया राशि तत्काल भेजी जाए। डोगरा ने कांग्रेस सरकार से स्पष्टीकरण मांगा कि बागवानों को उनके सी ग्रेड सेब का भुगतान आखिर कब मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह बागवानों का अधिकार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें