फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: डीएवी शताब्दी महाविद्यालय कोटखाई में मनाया शिक्षक दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटखाई(रोहड़ू)। डीएवी शताब्दी महाविद्यालय में शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह समारोह देश के पूर्व राष्ट्रपति, महान शिक्षाविद और दार्शनिक सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। विद्यार्थियों ने शिक्षकों के प्रति आदर और कृतज्ञता व्यक्त की। गुरु-शिष्य परंपरा का स्मरण किया। विद्यार्थियों ने एकल गान, एकल नृत्य, पाश्चात्य नृत्य और नाटी सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। भाषण और कविता पाठ के माध्यम से गुरु-शिष्य संबंध की महत्ता पर प्रकाश डाला। अध्यापक वर्ग के लिए विभिन्न मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया। मंच संचालन छात्रा अंशिका और छात्र रिद्धम ने किया। महाविद्यालय के प्राचार्य रोशन लाल वशिष्ठ ने शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें