रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को महात्मा गांधी खनेरी अस्पताल में एक व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पॉजिटिव व्यक्ति को होम आईसोलेट कर दिया है और उसका उपचार चल रहा है।
रविवार को रामपुर के खनेरी अस्पताल में एक व्यक्ति की कोरोना जांच की गई। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह व्यक्ति रामपुर के साथ लगती भड़ावली पंचायत स्थित राजपुरा परियोजना में काम करता है। वह रामपुर के साथ जगातखाना में रहता है। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग इस व्यक्ति की ट्रेवल हिस्ट्री और इसके संपर्क में आए लोगों की जांच में जुट गया है।
एसडीएम रामपुर सुरेंद्र मोहन ने बताया कि खनेरी अस्पताल पहुंचा एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। संक्रमित का स्वास्थ्य विभाग की रेखदेख में उपचार चल रहा है। उन्होंने उपमंडल के लोगों से संक्रमण से बचाव को लेकर दिए गए दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने की अपील की है।