फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: अंडर-19 मैराथन में रजत और तनिषा ने रहे प्रथम

विज्ञापन
रामपुर में आयोजित मैराथन में भाग लेती छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के उपलक्ष्य पर रामपुर में हुई मैराथन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के उपलक्ष्य पर रामपुर में बुधवार को मैराथन करवाई गई। मैराथन में 500 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इसमें अंडर-14 के खिलाड़ियों के लिए चार किलोमीटर, अंडर-19 प्रतियोगिता के खिलाड़ियों के लिए आठ किलोमीटर और आयु वर्ग की दौड़ करवाई गई। रामपुर के एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने मैराथन को चौधरी बस अड्डे में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अंडर-19 आठ किलोमीटर छात्र वर्ग प्रतियोगिता में रजत ने पहला, दिवेश ने दूसरा और कुनाल ने तीसरा स्थान हासिल किया। छात्रा वर्ग में तनिषा प्रथम, गुंजन द्वितीय और मानसी ने तृतीय स्थान हासिल किया। अंडर-14 छात्र वर्ग मैराथन में हरिओम प्रथम, अभय शर्मा द्वितीय और अभिकृत तृतीय स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग में नव्या ने पहला स्थान, अवनि दूसरा और अलिश्व ने तीसरा स्थान हासिल किया। मुख्य अतिथि ने अंडर-19 प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को 6,000 रुपये और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। दूसरा स्थान प्राप्त करने पर 5,000 रुपये और ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया। तृतीय स्थान प्राप्त करने पर 4,000 रुपये और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। अंडर-14 में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर 4,000 रुपये व ट्रॉफी, द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर 3,000 रुपये और तृतीय स्थान प्राप्त करने पर 2,000 रुपये से सम्मानित किया। आयु समूह पुरुष वर्ग में अमित कुमार ने प्रथम, प्रवीण कुमार ने दूसरा और विकास ने तीसरा स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में सरस्वती प्रथम, दीपिका द्वितीय और अक्षीफोर तृतीय स्थान हासिल किया। आयु समूह के खिलाड़ियों को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर 8,000 रुपये ट्रॉफी और प्रमाणपत्र दिया गया। द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर 6,000 रुपये, ट्रॉफी व प्रमाण पत्र और तृतीय स्थान प्राप्त करने पर 4,000 रुपये, ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। रामपुर के डीएसपी नरेश शर्मा ने कहा कि युवाओं और बच्चों को नशे के दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य सभी को नशे के दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक करना है।

रामपुर में आयोजित मैराथन में भाग लेती छात्राएं। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें