फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: तीन प्रतिशत डीए के भुगतान में पेंशनर के साथ हो रहा भेदभाव

विज्ञापन
रोहडू में आयोजित बैठक में भाग लेने वाले हिमाचल प्रदेश परिवहन निगम के पेंशनर। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहड़ू। हिमाचल पथ परिवहन निगम पेंशनर कल्याण संगठन ने सरकार पर तीन प्रतिशत डीए के भुगतान में भेदभाव करने का आरोप लगाया है। पदाधिकारियों ने चेताया है कि यह भेदभाव सहन नहीं होगा। बुधवार को पेंशनर कल्याण संगठन रोहड़ू इकाई की बैठक नए बस अड्डे में हुई। बैठक में परिवहन निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने कहा कि एचआरटीसी प्रबंधन ने केवल सेवारत कर्मचारियों को ही तीन प्रतिशत डीए और एरियर के भुगतान के आदेश दिए हैं, जबकि सेवानिवृत कर्मचारियों को डीए के भुगतान का कोई उल्लेख नहीं। यह प्रबंधन की ओर से वरिष्ठ नागरिकों के साथ भेदभाव है। एचआरटीसी के करीब 8500 पेंशनरों में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि निगम के पेंशनर वृद्धावस्था में अपने-आप को ठगा महसूस कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने दीपावली पर डीए और एरियर की घोषणा की थी। इसके अनुसार हिमाचल के सभी सरकारी और अर्ध सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को देय है। सरकार में सिर्फ पेंशनरों का ही उत्पीड़न हो रहा है। संगठन ने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री से आग्रह किया कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी बिना भेदभाव और देरी के अक्तूबर की पेंशन के साथ डीए और एरियर भुगतान करने के आदेश प्रबंधन को जारी करें। उच्च न्यायालय की ओर से पेंशनरों के पक्ष में दिए निर्णय के अनुसार, 50 मैट्रिक्स ऑफ पे लेवल के आधार इसमें संशोधन किया जाए अन्यथा हजारों पेंशनरों को न्यायालय का दरवाजा खटखटाना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें