फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रजाना रॉयल्स और रैक रॉयल्स ने जीता मैच, सुपर-32 में किया प्रवेश

विज्ञापन
आनी के सिराज कप क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को हुए मुकाबले के मैन ऑफ द मैच रहे ​खिलाड़ृी को 
विज्ञापन
आनी में सिराज क्रिकेट कप का रोमांच चरम पर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। आनी के ऐतिहासिक मेला मैदान में सिराज क्रिकेट कप प्रतियोगिता चल रही है। रविवार को मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजाना रॉयल्स और रैक रॉयल्स की टीमों ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को पराजित कर सुपर-32 में प्रवेश कर लिया। रैक रॉयल्स की जीत में गेंदबाज पंकज का प्रदर्शन निर्णायक रहा। पंकज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए हैट्रिक समेत कुल पांच विकेट झटके, जिससे विपक्षी टीम दबाव में आ गई और बड़ा स्कोर खड़ा करने में असफल रही। उनकी घातक गेंदबाजी ने दर्शकों को खूब रोमांचित किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पंकज को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया। वहीं, रजाना रॉयल्स की ओर से बल्लेबाज सौरभ ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अर्धशतक जड़ा और अपनी टीम को जीत की राह पर ले गए। सौरभ की संयमित और आक्रामक बल्लेबाजी के सामने विपक्षी गेंदबाज बेबस नजर आए। उनकी इस शानदार पारी के लिए उन्हें भी मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया। सिराज क्रिकेट कप प्रतियोगिता के संयोजक विपिन ठाकुर ने बताया कि इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में कुल 128 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता में अभी लगभग 15 दिन के मुकाबले शेष हैं, जिनमें और भी कड़े और रोमांचक मैच देखने को मिलेंगे। उन्होंने कहा कि इस टूर्नामेंट में हिमाचल प्रदेश के साथ बाहरी राज्यों की टीमें भी भाग ले रही हैं, जिससे प्रतियोगिता का स्तर और भी ऊंचा हुआ है। आनी के मेला मैदान में आयोजित इस क्रिकेट महाकुंभ को देखने के लिए प्रतिदिन हजारों की संख्या में दर्शक पहुंच रहे हैं। दर्शकों का उत्साह खिलाड़ियों के हौसले को और बुलंद कर रहा है। सिराज क्रिकेट कप न केवल खेल प्रतिभाओं को मंच दे रहा है, बल्कि क्षेत्र में खेल संस्कृति को भी नई पहचान दिला रहा है।

आनी के सिराज कप क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को हुए मुकाबले के मैन ऑफ द मैच रहे खिलाड़ृी को 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें