फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: चेबड़ी में कुर्सी दौड़ और घड़ा फोड़ प्रतियोगिता 26 जनवरी को

विज्ञापन
भगवती माता चेबड़ी के मंदिर में बैठक के दौरान मौजूद युवक मंडल के सदस्य। स्रोत: युवक मंडल  
विज्ञापन
नित्थर (कुल्लू)। उपतहसील नित्थर की देहरा पंचायत के चेबड़ी गांव में भगवती माता युवक मंडल चेबड़ी पहली बार गणतंत्र दिवस मनाएगा। इसे लेकर भगवती माता चेबड़ी के मंदिर में रविवार को युवाओं की बैठक हुई। बैठक में युवाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया और गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित करने का फैसला लिया। कार्यक्रम में महिलाएं और बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। इसके अलावा कुर्सी दौड़ और घड़ा फोड़ प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। इसमें स्थानीय गांव की महिलाएं और पुरुष भाग लेंगे। बैठक में अध्यक्ष विक्की ठाकुर और सचिव संतोष शर्मा ने कहा कि कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि देहरा पंचायत की प्रधान, उपप्रधान यशपाल कटोच सहित वार्ड के सदस्य भी मौजूद रहेंगे। इस मौके पर अजय शर्मा, राकेश शर्मा, महिंद्र शर्मा, चंद्र शर्मा, चेतन शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, चेतन शर्मा, बंटी, जोगिंद्र, प्रशांत, कार्तिक, पंकज शर्मा, दीवान सिंह, रजनीश शर्मा और रजत ठाकुर सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें