रोहड़ू किसान कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष यशवंत मच्छान
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। किसान कांग्रेस रोहड़ू का ब्लाॅक अध्यक्ष राज यशवंत मछान को चुना गया है। यशवंत मछान वर्तमान में कुटाड़ा पंचायत के उप प्रधान हैं। नियुक्ति के लिए राज यशवंत मछान ने कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्षा प्रतिभा सिंह, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खु , लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, प्रदेश अध्यक्ष किसान कांग्रेस सोहन सिंह वरमा, जिला अध्यक्षा ममता ठाकुर और मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने जो दायित्व उन्हें सौंपा है। उसे वह पुरा करेंगे। यशवंत मछान पूर्व में ब्लाॅक कांग्रेस रोहड़ू के महासचिव, शिमला युवा कांग्रेस के सचिव के तौर पर कार्य कर चुके हैं।