रोहड़ू। अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर राजा वीरभद्र सिंह राजकीय महाविद्यालय सीमा में एचआईवी, एड्स जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रेड रिबन क्लब ने हिमाचल प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी के साथ मिलकर गहन जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पीपी चौहान ने विद्यार्थियों को एचआईवी, एड्स के प्रति जागरूकता किया। उन्होंने युवाओं से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी फैलाने का आह्वान किया। रेड रिबन क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. रवि किरण शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। कार्यक्रम में एचआईवी, एड्स से बचाव और भ्रांतियों को दूर करने संबंधी पोस्टर प्रदर्शित किए गए। विद्यार्थियों को सही जानकारी साझा करने और समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया गया।