फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश का भविष्य युवाओं की सोच पर निर्भर : बलवीर

विज्ञापन
शपथ ग्रहण करते नेरवा कॉलेज के छात्र। संवाद
विज्ञापन
नेरवा।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय नेरवा में राष्ट्रीय युवा दिवस और अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस.) और रेड रिबन क्लब ने संयुक्त रूप से इसका आयोजन किया। कार्यक्रम में युवाओं ने देश सेवा की शपथ भी ग्रहण की। महाविद्यालय के प्राचार्य बलवीर सागर कलसाइक ने कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति होते हैं। देश का भविष्य युवाओं के व्यक्तित्व और सोच पर निर्भर करता है। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी अरुण दफराइक ने युवाओं से समाज की समस्याओं को समझने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को उनके समाधान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। रेड रिबन क्लब के संयोजक दिनेश शर्मा ने विद्यार्थियों को स्वस्थ और जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में करीब 150 विद्यार्थियों ने भाग लिया। महाविद्यालय के शिक्षक और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें