फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: चौपाल के भोट स्कूल में घुस रहा बारिश का पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले साल डंगा ढह जाने से पैदा हुई समस्या
विज्ञापन

पंचायत समिति सदस्य राजेश रड़ाइक ने डंगा लगाने की उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू)। उपमंडल चौपाल की झीना पंचायत के राजकीय प्राथमिक स्कूल भोट का भवन बेहद जर्जर हालत में है। लगातार बारिश और पिछले वर्ष स्कूल का डंगा गिरने से भवन की स्थिति और खराब हो गई है। स्थानीय लोगों ने स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों और शिक्षकों की सुरक्षा पर चिंता जताई है। पंचायत समिति सदस्य राजेश रड़ाइक ने बताया कि पिछले वर्ष बरसात में स्कूल का डंगा ढह गया था। इसके बाद से बारिश का पानी सीधे स्कूल के कमरों और परिसर में घुस रहा है। इससे भवन कमजोर हो रहा है और कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका है। राजेश रड़ाइक ने कहा कि क्षेत्र के अधिकांश परिवार आर्थिक रूप से कमजोर हैं। उनके पास अपने बच्चों को दूर के विद्यालयों में पढ़ाने के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं हैं। ऐसे में छोटे बच्चे जान जोखिम में डालकर इसी जर्जर भवन में शिक्षा ग्रहण करने को मजबूर हैं। उन्होंने इस स्थिति को गंभीर बताया। राजेश रड़ाइक ने कहा कि यदि स्कूल की मरम्मत, सुरक्षा दीवार के पुनर्निर्माण और भवन की सुरक्षा के लिए तत्काल कदम नहीं उठाए गए, तो बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने कहा कि इसकी जिम्मेदारी शिक्षा विभाग की होगी। उन्होंने शिक्षा विभाग के सचिव को पत्र लिखकर स्कूल की वास्तविक स्थिति से अवगत कराया है। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से भोट स्कूल के गिरे हुए डंगे का शीघ्र निर्माण करवाने की मांग की है। साथ ही बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह भी किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें