फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर में दिनदहाड़े पसरा अंधेरा, झमाझम बरसे मेघ

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। इस वर्ष जून माह में लोगों को गर्मी का एहसास नहीं हो पाया है। सतलुज घाटी के साथ बसे रामपुर और आसपास के क्षेत्रों में हर वर्ष गर्मी लोगों को खासे पसीना उतारती है। बीते दो दिन से जहां क्षेत्र में गर्मी काफी बढ़ गई थी, वहीं सोमवार दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली और रामपुर में अंधेरा पसर गया।
विज्ञापन

रामपुर में सोमवार दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट बदली। दोपहर करीब 2:35 बजे से शुरू हुई झमाझम बारिश करीब तीन बजे तक चलती रही। ऐसे में रामपुर क्षेत्र में अंधेरा पसर गया। दोपहर में ही शाम जैसा माहौल बन गया था। बीते दिनों से तापमान में आए उछाल को भी इस बारिश ने कम कर दिया है, जिससे क्षेत्र के हजारों लोगों ने राहत की सांस ली है। क्षेत्र में शिमला मिर्च, टमाटर, पालक, सरसों, बैंगन, खीरा, फ्रासबीन सहित अन्य सब्जियों की खेती में जुटे लोगों के लिए भी यह बारिश वरदान बनकर आई है। हालांकि शाम चार बजे तक मौसम फिर साफ हो गया। क्षेत्र में इस वर्ष बारिश का दौर बीते वर्षों के मुकाबले काफी अधिक रहा है, जिस कारण लोगों को इस वर्ष गर्मी का अहसास ही नहीं हो रहा।
किसान तिलक राज, सतीश कुमार, नंद लाल, राम दयाल, मोहर सिंह, सर्वदयाल सिंह सहित अन्य ने कहा कि इस वर्ष सब्जियों के उत्पादन के लिए मौसम से काफी राहत मिल रही है। समय समय पर हो रही बारिश से किसानों की फसलों को काफी फायदा पहुंच रहा है। बारिश के कारण किसानों को बेहतर फसल के लिए सिंचाई की अधिक आवश्यकता नहीं रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें